केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी जी की अध्यक्षता में जनपद संत कबीर नगर के विकास खंड बेलहर कला में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सतीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम दिनांक 07 जनवरी 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से आयोजित होगा। जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याएं सीधे आयोग की सदस्या के समक्ष रख सकेंगी, जिनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत माननीय सदस्या द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जनपद की समस्त पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
