कुदरहा, बस्ती। नगर पंचायत गायघाट में इस वर्ष 101वाँ उर्स चिश्ती हैदरी बेहद अकीदत और पुरानी रिवायतों के साथ मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी ईद के तीसरे दिन यानी आगामी सोमवार को पारंपरिक तरीके से सभी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना तय हुआ है।
उर्स के मुबारक मौके पर विभिन्न रस्मों और इबादतों का सिलसिला दिन भर जारी रहेगा:
नमाज-ए-असर के बाद संदल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। नमाज-ए-मगरिब के बाद गागर शरीफ का कार्यक्रम होगा।
नमाज-ए-ईशा के बाद महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया जाएगा।
देर रात महफिल-ए-समा (कव्वाली) का शानदार प्रोग्राम होगा, जिसमें दूर-दराज से आए मुरीदीन अपनी हाजिरी पेश करेंगे।
यह समस्त कार्यक्रम सज्जादानशीन मौलाना सरफराज शाह चिश्ती गौहरी के निवास स्थान पर संपन्न होगा। उर्स को लेकर क्षेत्र के अकीदतमन्दों में काफी उत्साह है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
