
बस्ती। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर बुधवार से कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा लगाने का अभियान शुरू किया। यह अभियान रुधौली विधानसभा क्षेत्र के मूड़ाड़ीहा भोपालपुर और रतनपुरा चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर शुरू किया गया।
कांग्रेस फ्रंटल विभाग की कोऑर्डिनेटर निर्मला पासवान की मौजूदगी में कार्यकर्ता नवीन कन्नौजिया और उमेश उपाध्याय के आवास पर पार्टी का झंडा लगाया गया। निर्मला पासवान ने कहा कि पार्टी का झंडा न केवल संगठन की पहचान है, बल्कि इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने घरों पर झंडा अवश्य लगाएं।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि लोग कांग्रेस परिवार और उसके समर्थकों को पहचान सकें। यह पहल संगठनात्मक एकता और पहचान को मजबूत करेगी।
इस अवसर पर संदीप श्रीवास्तव, वाहिद सिद्दीकी, शकुन्तला देवी, विपिन, आलोक कुमार, राहुल चौधरी ‘बच्चन’, मसीउल्लाह खान, सद्दाम अहमद, फरहान खान, दीपक कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।