
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन ने रविवार को आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को उनके नए पदस्थानों पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
तबादलों की सूची के अनुसार––
- राम सेवक गौतम (आईपीएस-2013) : पुलिस अधीक्षक, शामली से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मुरादाबाद बनाए गए।
- अरविन्द मिश्र (आईपीएस-2015) : पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू लखनऊ भेजे गए।
- धनश्याम (आईपीएस-2015) : पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ बनाए गए।
- श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय (आईपीएस-2017, आरआर) : सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात बनाई गईं।
- राहुल भाटी (आईपीएस-2018, आरआर) : पुलिस अधीक्षक, एसएसएफ लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती नियुक्त।
- लालमन सिंह यादव (आईपीएस-2018, आरआर) : पुलिस उपयुक्त, पुलिस आयुक्तate गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ भेजे गए।
- नरेन्द्र प्रताप सिंह (आईपीएस) : पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बागपत से पुलिस अधीक्षक, शामली बनाए गए।
- डॉ. प्रवीन रंजन सिंह (आईपीएस) : पुलिस उपयुक्त/अपर पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर में ही बनाए गए।
इन तबादलों को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस प्रशासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद माना जा रहा है।
तबादला लिस्ट:-
