•स्कूल रेडिनेस व रेमेडिएशन पर दिया गया प्रशिक्षण, कक्षा 1-2 के शिक्षण को सरल बनाने के टिप्स।
कुदरहा, बस्ती। ब्लॉक संसाधन केंद्र कुदरहा के सभागार में एक दिवसीय स्कूल रेडिनेस एवं रेमेडिएशन सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एक एवं दो के बच्चों को सरल और प्रभावी ढंग से शिक्षा देने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सीपी गौंड, ऋषभ पांडेय एवं एआरपी अंकित सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार किसी भवन की मजबूती उसकी नींव पर निर्भर करती है, उसी प्रकार बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनकी पूरी शैक्षिक यात्रा को प्रभावित करती है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि सेमिनार में दी गई जानकारी को गंभीरता से बच्चों तक पहुंचाएं और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
निपुण सेल के नोडल ऋषभ पांडेय ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव तैयार कर उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।
सेमिनार में संदर्भदाता एआरपी अंकित सिंह, शालू सिंह, रामगोपाल यादव, संजय पांडेय एवं जैनेंद्र सिंह ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश पांडे, शिवकुमार उपाध्याय, विकास द्विवेदी, अभिषेक सिंह, मनोज उपाध्याय, रोहित सिंह, अमरजीत चौधरी, कुंवर विजय, पुनीता पांडे, सोनी सिंह, किरन सिंह, माधुरी, रंजन वाला श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
