हरिद्वार शैलेंद्र कुमार की रिपोर्ट।
हरिद्वार (उत्तराखंड)। हरिद्वार में कांग्रेस पार्टी द्वारा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा पुल जटवाड़ा से श्रीराम चौक, ज्वालापुर तक आयोजित की गई।
पदयात्रा के दौरान विधायक रवि बहादुर ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार अंकिता भंडारी के हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तब तक संघर्ष करती रहेगी, जब तक दोषियों को जेल नहीं भेज दिया जाता।
इस पदयात्रा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रमुख रूप से राजबीर सिंह, दिनेश वालिया, बी.एस. तेजियान, पूर्व पार्षद इसरार अहमद, सुहेल कुरेशी, अंकिता चौधरी, सुखपाल सिंह, तेलूराम प्रधान, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक, जतिन हांडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सरकार से निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की अपील की।
