बस्ती। गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ एवं “सहयोग से उम्मीद” संस्था के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी तथा उम्मीद संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर शरद जयसवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राम प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सहायता हेतु समय-समय पर ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सर्वोपरि है और स्वस्थ समाज के निर्माण में इस प्रकार के कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
स्वास्थ्य शिविर में कुल 122 लोगों की निःशुल्क जाँच की गई, जिसमें एचबीएसएजी, एचसीवी, एचआईवी एवं सिफलिस जैसी बीमारियों की जांच शामिल रही।
शिविर के सफल संचालन में उम्मीद संस्था के काउंसलर विश्वदेव वर्मा, आदित्य मिश्रा, शिवांगी शुक्ला, धर्मेश तिवारी, रेशमा सहित गायत्री शक्तिपीठ के जगदंबिका पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, विशाल, महेश्वरानंद, रितेश, मोनू, शिवम, संतोष, यशपाल, आयुष, श्रवण कुमार, रामराज आदि ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
