बस्ती। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डा० मणिशंकर तिवारी ने कहा कि तदर्थ प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मांगो को लेकर संगठन ठोस प्रयास कर रहा है। परिषद अपनी उचित मांगों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सहमति प्राप्त करने का हर सम्भव प्रयास कर रहा है।
एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में बस्ती आए डा. त्रिपाठी का श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज में जोरदार स्वागत किया गया। यहां हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने तदर्थ प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण के लिए 31 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि इससे सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। चूंकि समस्त तदर्थ प्रधानाचार्य पद का वेतन पा रहे हैं। इससे पूर्व भी तदर्थ प्रधानाचार्यों का वर्ष 1998 में स्थायीकरण किया जा चुका है।
डा. त्रिपाठी ने यह भी कहा कि तदर्थ प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण से विद्यालयों की कार्य पद्धति और प्रगति में और निखार आएगा।
उन्होंने कहा कि वर्षों से विद्यालयों की सेवा में संलग्न तदर्थ प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण से इन्हें प्राकृतिक न्याय भी मिलेगा।
जिलाध्यक्ष योगेश शुक्ल, प्रदेश संयुक्त मंत्री मनोज कुमार सिंह,जिला मंत्री डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी जिला उपाध्यक्ष डॉ. के डी कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रयास सराहनीय है। जनपदीय इकाई नेतृत्व के कदम से कदम मिलाकर संगठन की समस्याओं के समाधान के लिए हर सहयोग को तत्पर है।
बैठक में परिषद के जिला संरक्षक डॉ. संजय सिंह,उपाध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह, संजय द्विवेदी,डॉ. बृजेश पासवान, डा सुरभि सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, संयुक्त मंत्री डा प्रमोद उपाध्याय, कौशलेंद्र मिश्र,डा अरुण मिश्र,विजय कुमार, सर्वेन्द्र नारायण द्विवेदी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे,वीरेन्द्र सिंह,फैज आलम, सुधीर कुमार,राकेश शर्मा ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
