बस्ती। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष जोशी ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूल से लगातार 10 वर्षों तक जुड़े रहने वाले छात्रों को 70 हजार रुपये तथा 12 वर्षों तक अध्ययनरत रहने वाले छात्रों को एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
प्रधानाचार्य सुभाष जोशी ने कहा कि शिक्षा किसी भी देश की रीढ़ होती है। यदि शिक्षा प्रणाली मजबूत है तो राष्ट्र भी सशक्त बनता है। उन्होंने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था में अनेक खूबियां हैं, लेकिन कुछ कमियों को दूर करना समय की मांग है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल किताबें याद कर परीक्षा उत्तीर्ण करना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों में वास्तविक ज्ञान, तार्किक सोच (क्रिटिकल थिंकिंग) और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल समर्पित भाव से कार्य कर रहा है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
