बस्ती। थाना परसरामपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार थाना परसरामपुर में बीते दिवस को मु0अ0सं0 46/2026 धारा 137(2), 87, 65(2) बीएनएस तथा 5एम/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित अभियुक्त जितेन्द्र वर्मा पुत्र भदई वर्मा निवासी ग्राम नरायनयपुर, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती (उम्र लगभग 28 वर्ष) को आज प्रातः करीब 09:25 बजे पटखापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 झारखण्डेय पाण्डेय एवं हे0का0 राघवेन्द्र दुबे थाना परसरामपुर शामिल रहे। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।
