•कटका क्लब सामाजिक संस्था की पहल—विशेषज्ञों ने शहरीकरण व पर्यावरणीय बदलाव को बताया गौरैया के घटते अस्तित्व का प्रमुख कारण।
सुल्तानपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा उमरी (नगरहवा) सुदनापुर बाजार में गौरैया आओ मेरे देश में अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी ऋषभदेव शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम में मुख्यवक्ता शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा ने बताया कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और पर्यावरणीय बदलावों के कारण गौरैया की संख्या में भारी गिरावट आई है। हमें अपने आसपास के पर्यावरण को अनुकूल बनाकर, पेड़-पौधे लगाकर और पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करके इनके संरक्षण में योगदान देना चाहिए।
इस मौके पर शिखा शुक्ला सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर ने बताया कि गौरैया के तेजी से लुप्त होने के कई कारण हैं। सीसा रहित पेट्रोल के उपयोग से जहरीले यौगिक पैदा हुए हैं जो उन कीटों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिन पर गौरैया भोजन के लिए निर्भर हैं। शहरीकरण ने उनके प्राकृतिक घोंसले के स्थान भी छीन लिए हैं। शहरीकरण ने उनके प्राकृतिक घोंसले के स्थानों को छीन लिया है।
वहीं राजकीय इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक लालमणि दुबे ने संस्था कि अभियान सराहना करते हुए कहा कि हम सभी का नैतिक दायित्व है गौरैया को बचाना। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने किया। आए अतिथियों के प्रति ऋषभदेव शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर बृजेन्द्र मिश्र ,विभु शुक्ला,रमेश कुमार शुक्ला, मनोज कुमार ,राम शंकर शुक्ला, आशीष शुक्ला, राघवेंद्र शुक्ला, सुशांत,रवि शंकर शुक्ला अविरल, सौम्य, राजकुमारी शुक्ला, कन्हैयालाल शुक्ला दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
