बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में कल सम्पन्न हुई। बैठक में टीईटी की अनिवार्यता समाप्त कराने के लिए निर्णायक संघर्ष का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि टीईटी के मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तर पर 20 शैक्षिक संगठनों के सहयोग से अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ का गठन किया गया है। महासंघ के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 9 मार्च से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भारत व उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष को “शिक्षक की पाती” के रूप में पत्र भेजे जा रहे हैं।
दूसरे चरण में 13 अप्रैल को प्रेस क्लब बस्ती में बैठक के बाद कंपनीबाग से जिलाधिकारी कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। तीसरे चरण में 3 मई को राजधानी लखनऊ में आयोजित महारैली में बस्ती जिले के शिक्षक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके बाद चौथे चरण में मानसून सत्र के दौरान संसद का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक के बाद अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ओर से राष्ट्रपति सहित संबंधित पदाधिकारियों को ज्ञापन भी भेजा गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि बैठक में अटेवा के अध्यक्ष तौव्वाब अली, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अंबिका पांडेय, टीएससीटी के अध्यक्ष प्रमोद ओझा तथा माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला संयोजक अजय कुमार वर्मा सहित कई वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता से टीईटी से जुड़ी समस्याओं का समाधान संभव है।
बैठक में अभय सिंह यादव, स्कन्द मिश्र, दिवाकर सिंह, इन्द्रसेन मिश्र, चन्द्रभान चौरसिया, विनोद यादव, आनन्द सिंह, मारूफ खान, नरेन्द्र दूबे, राजीव पाण्डेय, सतीश शंकर शुक्ल, ओम प्रकाश पाण्डेय, सुखराज गुप्ता, सौरभ त्रिपाठी, शैल शुक्ल, संजय यादव, सन्तोष शुक्ल, राजेश चौधरी, इजहास्ल हक, विनय करूण, रामपाल चौधरी, त्रिलोकीनाथ, सुनील पाण्डेय, रविन्द्रनाथ, आशुतोष पाण्डेय, भैयाराम राव, अरविन्द पाण्डेय, कृष्ण कुमार वर्मा, ओंकार चौधरी, नरेन्द्र पाण्डेय, मुक्तिनाथ वर्मा, फैजान अहमद, वैभव कन्नौजिया, दिनेश वर्मा, चन्द्रिका सिंह, प्रणव मिश्र, राजेश कुमार, सत्य प्रकाश पाठक, देवेन्द्र वर्मा, भरतराम, शोभाराम, अभिराम वर्मा, ज्ञानदास चौधरी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
