बस्ती। जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत अपर जिला सूचना अधिकारी हितेन्द्र कुमार चौधरी की माताजी का 19 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। इस दुखद समाचार से कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कार्यालय परिसर में कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि सभा में अश्वनी तिवारी, अब्दुल हक, ओम प्रकाश, श्रीमती विद्यावती एवं जगदीश प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
