हरिद्वार से शैलेंद्र कुमार की रिपोर्ट।
हरिद्वार( उत्तराखंड)। गैस की किल्लत से महिलाओं को रसोई की चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति आसान की जाए ताकि उनकी रसोई बिना रुकावट के चलती रहे।
इन दिनों घरेलू सिलेंडरों की कमी से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर सिलेंडर की आपूर्ति न हो पाने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। गैस एजेंसी पर सुबह से शाम तक भीड़ होने से बहुत कम लोगों के घर तक गैस सिलेंडर पहुंच रहे हैं।
ऐसे में महिलाओं का कहना है कि सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से उन्हें मजबूरी में लकड़ी और इंडक्शन पर खाना बनाना पड़ रहा है। इसमें समय और मेहनत अधिक लग रहा हैं। बच्चों और बुजुर्गों वाले परिवारों में अधिक परेशानी हो रही है।
