Oplus_16908288
बस्ती।
जनपद बस्ती में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह से ही खदरा, रामपुर, भुवनी, महसो, रेवली और देवरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सैकड़ों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस दौरान शहर के काजी द्वारा देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआ कराई गई।
ईद के अवसर पर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
इस मौके पर कई गणमान्य लोग भी ईदगाह पहुंचे और लोगों से गले मिलकर बधाई दी। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।
