लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आज चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। अखिलेश यादव ने सम्राट अशोक मौर्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व विधान परिषद सदस्य आर.एस. कुशवाहा, फर्रूखाबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य तथा समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने भी सम्राट अशोक मौर्य की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि सम्राट अशोक मौर्य महान और चक्रवर्ती राजा थे, जिन्होंने बौद्ध धर्म को भारत की सीमाओं से बाहर फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने पूरी दुनिया को शांति, सौहार्द और सद्भाव का संदेश दिया। उनके द्वारा बनवाए गए अशोक स्तंभ और शिलालेख आज इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो उनके महान कार्यों की याद दिलाते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सम्राट अशोक मौर्य के बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज को नई दिशा देने का संकल्प लेती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद गोमती रिवरफ्रंट पर सम्राट अशोक मौर्य की भव्य प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सोने के सिंहासन पर बैठाकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक स्वामी ओमवेश, विधायक आशू मलिक, पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, कुणाल मौर्य, प्रियंका शाक्य, उदयवीर शाक्य, नरेन्द्र शाक्य, टिंकू शाक्य, डॉ. पंकज कुशवाहा, आकाश शाक्य, के.पी. शाक्य, संगम लाल मौर्य, संदीप विश्वकर्मा, अनिल मौर्य, अभिषेक कुशवाहा, दीपकेश कुशवाहा, संचिन मौर्य, वैभव सैनी, राकेश कुशवाहा, राम प्रकाश मौर्य, योगेन्द्र योगी, रीता मौर्य, रामानन्द कुशवाहा, सुधीर मौर्य, प्रदीप कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, माधव कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में मौर्य, कुशवाहा और शाक्य समाज के लोग तथा समाजवादी पार्टी के समर्थक मौजूद रहे। सभी ने सम्राट अशोक मौर्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
