•लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, साफ-सफाई व शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार के दिए निर्देश।
बस्ती। शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी द्वारा क्षेत्राधिकारी कलवारी कार्यालय/पेशी का औचक निरीक्षण किया गया।





निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने CCTNS/ई-ऑफिस, पेशी कार्यालय एवं परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्राधिकारी कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों—अपराध रजिस्टर, Z रजिस्टर, ऑर्डर बुक, जांच प्रार्थना पत्र रजिस्टर, एसआर रजिस्टर तथा कार्य वितरण आदि का गहन अवलोकन किया।
डीआईजी ने निर्देश दिया कि सभी रजिस्टरों व अभिलेखों में प्रविष्टियां अद्यावधिक रखी जाएं तथा कार्यालय एवं परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने, आरोप पत्र व अंतिम रिपोर्ट समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने तथा आगंतुकों के साथ शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार करने पर विशेष बल दिया।
इसके अतिरिक्त शेष कर्मियों को I-Got प्रशिक्षण पूर्ण कराने, सर्किल के थानों में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित कराने, ‘ऑपरेशन क्लीन’ एवं ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत नियमानुसार कार्रवाई करने तथा ई-ऑफिस का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह सहित थाना प्रभारी नगर एवं पेशी के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
