— के.के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। भारतीय संगीत जगत के लिए एक युग का अंत हो गया। महान गायिका आशा भोंसले के निधन पर देशभर में शोक की लहर है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. अमरेंद्र भूषण पाण्डेय ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आशा ताई फिल्म जगत की अनोखी धरोहर थीं, जिनकी अनुपस्थिति अपूर्णीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि आशा भोंसले के गीतों को लोग बचपन से सुनते आए हैं। उनके सदाबहार नगमे- “दम मारो दम”, “चुरा लिया है तुमने जो दिल को”, “पिया तू अब तो आजा”, “इन आंखों की मस्ती” और “सावन आया रे” आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि आशा भोंसले ने कई भाषाओं में 12,000 से अधिक गीत गाकर विश्व संगीत जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्हें पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया।
उन्होंने कहा कि उनके जैसा महान गायिका मिलना अत्यंत कठिन है और उनका योगदान भारतीय सिनेमा में सदैव अमर रहेगा।
डॉ. पाण्डेय सहित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूरा विश्व उनके गीतों को हमेशा याद रखेगा।
