Oplus_131072
कुदरहा(बस्ती)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में लापरवाही से प्रसव कराने के दौरान नवजात टूट कर दो हिस्सों में बट गया। नवजात का अंग बाहर आ गया और सिर अंदर ही रह गया घटना देख पूरे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गया। पीड़ित परिवार ने एएनएम पर आरोप लगाते हुए थाना कलवारी में प्रार्थना पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के अनुसार 8 अप्रैल को सुबह प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती महिला को एम्बुलेंस से सीएचसी कुदरहा लाया गया, जहां तैनात नर्स कुसुम ने डिलीवरी कराई। आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे नवजात सर धड से दो हिस्सों में बट गया और नवजात की मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थिति बिगड़ने पर नर्स ने मामले को संभालने के बजाय महिला को पास के एक निजी अस्पताल (मैक्स) भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया।
इसके बाद परिजन महिला को पुनः सीएचसी कुदरहा लेकर पहुंचे और रेफर करने की मांग की, लेकिन आरोप है कि नर्स द्वारा इसमें आनाकानी की गई। काफी विवाद के बाद रेफर किया गया। वर्तमान में पीड़िता प्रेम देवी का इलाज कैली अस्पताल में चल रहा है।
घटना के दौरान मौजूद लोगों के अनुसार प्रसव की स्थिति देखकर वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। पीड़ित के ससुर दुर्गा प्रसाद ने थाना कलवारी में तहरीर देकर संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्विनी यादव ने बताया कि पीड़ित महिला एंबुलेंस से 8 अप्रैल को सुबह आई थी। नवजात का पैर बाहर था गंभीर हालत देख प्रसूता को पहले अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
