बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों को संगठन सुदृढ़ीकरण के महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है, इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है कि वह बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय और संगठित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में कोई भी पद छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि पदाधिकारियों की पहचान उनके कार्य, समर्पण और सक्रियता से होती है।
हरीश द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों को प्रेरित करते हुए लक्ष्य निर्धारित किया कि प्रत्येक पदाधिकारी एक वर्ष में कम से कम 100 नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ें।
उन्होंने कहा कि जब तक बूथ स्तर पर संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक चुनावी सफलता अधूरी रहेगी। उन्होंने जनसंपर्क, संवाद और सेवा कार्यों को संगठन विस्तार का प्रमुख माध्यम बताया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने आगामी अभियानों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अम्बेडकर जयंती, नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान तथा मण्डल, शक्तिकेंद्र एवं बूथ सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपीं।
उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता टीम भावना, अनुशासन और सक्रियता पर निर्भर करती है। सभी पदाधिकारियों से उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से सतत संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ एवं नव नियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, गिल्लम चौधरी, सुरेन्द्र सिंह, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, ब्रम्हदेव यादव, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय नीरज, विनय सिंह भरद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, रवि कुमार तिवारी सहित सभी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
