लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की आधी रात को बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस व्यापक फेरबदल में दो मंडलायुक्त, 15 जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) और पांच जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को बदला गया है। शासन के इस कदम को प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार कई जिलों में नए डीएम की तैनाती की गई है, जिनमें उन्नाव, सुल्तानपुर, बुलंदशहर, श्रावस्ती, शामली, सहारनपुर, अमरोहा, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, औरैया, आगरा और झांसी जैसे जिले शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में विशेष सचिव, निदेशक और प्रबंध निदेशक जैसे पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
दो मंडलायुक्त स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को शासन स्तर पर तैनात किया गया है। वहीं पांच जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को भी बदला गया है, जिससे विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रशासनिक हलकों में इस बड़े फेरबदल को लेकर चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि सरकार ने आगामी योजनाओं और जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
पूरी विस्तृत सूची शासन द्वारा जारी आदेश में उपलब्ध है, जिसमें सभी अधिकारियों के नाम और नई तैनाती का विवरण शामिल है।
देखें पूरी लिस्ट :



