सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा वृक्षारोपण की तैयारियों के दृष्टिगत आज वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नर्सरी में उपलब्ध पौधों की गुणवत्ता, संख्या एवं रख-रखाव आदि की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु पर्याप्त संख्या में गुणवत्तापूर्ण पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नर्सरी में पौधों की उचित सिंचाई, देखभाल एवं संरक्षण के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
साथ ही, उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जाए, ताकि जनपद में विविधता के साथ वृक्षारोपण किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएफओ नीला एम, उपवनाधिकारी बीना तिवारी व संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
