चमोली। पढ़ाई के तनाव के चलते घर छोड़कर हरिद्वार पहुंचे दो नाबालिग बच्चों को थराली पुलिस ने कड़ी मेहनत और सतर्कता के साथ सकुशल खोज निकाला। पुलिस ने बच्चों की तलाश में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 150 से ज्यादा होटल व धर्मशालाओं में सघन जांच अभियान चलाया।
लगातार ट्रैकिंग और प्रयासों के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों के मिलने पर परिजनों की खुशी देखने लायक रही।
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
