बस्ती। थाना लालगंज पुलिस टीम ने एक किशोरी के साथ बलात्कार के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को थाना लालगंज क्षेत्र के इस्माइलपुर (छिबरा) निवासी मो0 अहद पुत्र अहमद रजा द्वारा एक लड़की को डराने-धमकाने, छेड़खानी करते हुए बलात्कार का प्रयास किया गया था। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया था।
घटना के संबंध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 25/2026 धारा 65(1)/62, 352, 351(2) बीएनएस, 4(2)/18 पॉक्सो एक्ट एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v), 3(2)(5A) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को समय करीब 12.35 बजे अभियुक्त मो0 अहद (उम्र करीब 30 वर्ष) को ग्राम लालगंज कुआनो नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लेकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तारी में थाना लालगंज पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक अनन्त कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल पवनेश सिंह एवं हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार यादव शामिल रहे।
