गोरखपुर। होली पर्व के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विभिन्न शहरों के लिए कई होली विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क विभाग के अनुसार 12 मार्च 2026 की शाम तक इन विशेष ट्रेनों में मार्च माह की विभिन्न तिथियों के लिए पर्याप्त बर्थ और सीटें उपलब्ध हैं।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार लालकुआँ से चलने वाली 05045 लालकुआँ–राजकोट विशेष ट्रेन में 22 मार्च 2026 को शयनयान श्रेणी में 214 बर्थ खाली हैं। वहीं मऊ से चलने वाली 05301 मऊ–अम्बाला कैंट विशेष ट्रेन में 19 मार्च 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 102, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 319 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 110 बर्थ उपलब्ध हैं।
इसी प्रकार बढ़नी से चलने वाली 05005 बढ़नी–अमृतसर विशेष ट्रेन में 18 मार्च 2026 को शयनयान श्रेणी में 79 बर्थ तथा 25 मार्च 2026 को शयनयान श्रेणी में 367 बर्थ उपलब्ध हैं। गोमतीनगर से चलने वाली 05023 गोमतीनगर–खातीपुरा विशेष ट्रेन में 17 मार्च 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 27, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 53 तथा शयनयान श्रेणी में 435 बर्थ खाली हैं।
इसके अलावा मऊ से चलने वाली 09196 मऊ–वडोदरा विशेष ट्रेन में 15 मार्च 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 6 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 15 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं 22 मार्च 2026 को इसी ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 13, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 41 और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 227 बर्थ उपलब्ध हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे उपलब्ध सीटों का लाभ उठाते हुए समय रहते टिकट आरक्षित करा लें, ताकि होली के बाद यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इन होली स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं बर्थ
- 05045 लालकुआँ–राजकोट विशेष: 22 मार्च को 214 शयनयान बर्थ
- 05301 मऊ–अम्बाला कैंट विशेष: 19 मार्च को एसी-1 में 2, एसी-2 में 102, एसी-3 में 319, एसी-3 इकोनॉमी में 110 बर्थ
- 05005 बढ़नी–अमृतसर विशेष: 18 मार्च को 79 और 25 मार्च को 367 शयनयान बर्थ
- 05023 गोमतीनगर–खातीपुरा विशेष: 17 मार्च को एसी-2 में 27, एसी-3 में 53, शयनयान में 435 बर्थ
- 09196 मऊ–वडोदरा विशेष: 15 मार्च को एसी-1 में 6, एसी-2 में 15; 22 मार्च को एसी-1 में 13, एसी-2 में 41, एसी-3 में 227 बर्थ।
