बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, मेरा युवा भारत और खेलो इंडिया के तत्वावधान में रविवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में अस्मिता लीग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालिकाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य जगदीश प्रसाद शुक्ल ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में विशेष महत्व है और इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे—
- 100 मीटर दौड़:
सृष्टि यादव प्रथम, अदिता द्वितीय, मधु तृतीय। - 200 मीटर दौड़:
अंशिका चौहान प्रथम, तनुश्री गौतम द्वितीय, रोशनी गौड़ तृतीय। - 400 मीटर दौड़:
अक्षिता प्रथम, सपना द्वितीय, मधु तृतीय।
जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता बालिकाओं और महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का विशेष अवसर प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के साथ अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, कोच दीप पटेल, विकास, शुभम पंत, ओम प्रकाश मिश्र, डी.पी. यादव, परवेज आलम, आशुतोष पाण्डेय, सुशील कुमार और मो. आरिफ सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
