👉 मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक खलीलाबाद, मा0 विधायक धनघटा व डीएम द्वारा जनपद में नव चयनित 344 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया।
👉 मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक खलीलाबाद, मा0 विधायक धनघटा व जिलाधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन पौली का शिलान्यास एवं 05 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया।
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 69,804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 02 लाख + ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18,440 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं रूपए 450 करोड़ की लागत से 3,170 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया।





उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव जी, मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित उपस्थित नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं व लाभार्थियों द्वारा देखा हुआ सुना गया।
इस अवसर पर मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी ने नव चयनित 344 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत जनपद में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति की गयी।
उन्होंने निष्पक्ष रूप से जनपद में नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती पर एवं उन्हें रोजगार का अवसर मिलने पर मा0 मुख्यमंत्री जी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि नव चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं के माध्यम से गर्भवती माताओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी देखरेख में सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी प्रदेश के हर परिवार के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पालन पोषण का निरंतर ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में किसी भी नियुक्ति अथवा भर्ती प्रक्रिया में कोई पक्षपात नहीं है, संपूर्ण प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी एवं निष्पक्ष है। सरकार पूरी तरह से सबका साथ-सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है, हर व्यक्ति को उसकी क्षमता एवं योग्यता के अनुसार लाभ सरकार द्वारा दिया जा रहा है।
मा0 विधायक धनघटा ने जनपद की सभी नव चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेश के समस्त महिलाओं, बालिकाओं के बारे में रोजगार सहित अन्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को लागू करके उनका जीवन स्तर उत्कृष्ट बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज किसी भी भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था का श्रेय मा0 मुख्यमंत्री जी की कुशल नेतृत्व शैली को जाता है, आज भर्ती प्रक्रिया से लेकर समस्त योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से लाभार्थी तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार साफ नियति से प्रदेश के समस्त बेरोजगार नौजवानों, महिलाओं, बालिकाओं को लाभ देकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सभी नव चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी लोग शासन के निर्देशानुसार लगन एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक खलीलाबाद, मा0 विधायक धनघटा व जिलाधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन पौली का शिलान्यास के साथ-साथ 05 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी एवं नव चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाएं आदि उपस्थित रहीं।
