गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजियाबाद के दौरे पर हैं। वह यहां नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में संघ और बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। बैठक खत्म होने के बाद सीएम योगी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन तक जाएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे।
सीएम योगी सुबह में हेलीकॉप्टर से करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हिंडन एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से बीजेपी नेता उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद सीएम योगी पुलिस लाइन जाएंगे। वहां से विद्या भारती कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापस पुलिस लाइन आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे।
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक, सुबह आठ बजे से दोपहर करीब दो बजे तक के लिए ट्रैफिक विद्या मंदिर एवं अन्य मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए करीब 1 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
