प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जनवरी को प्रयागराज आ सकते हैं। माघ मेले में मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की हकीकत देखने व समीक्षा करने के लिए यहां आएंगे। मेला प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
बताया जा रहा है कि 4 घंटे से ज्यादा समय तक वह प्रयागराज में रहेंगे। हालांकि अभी इसका कोई प्रोटोकाल जारी नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री यहां गंगा पूजन करेंगे और महावीर मार्ग पर लगे सतुआ बाबा के शिविर में एकादशी के कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी वह शामिल होंगे। बांध स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर में दर्शन करेंगे।
बता दें कि इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 नवंबर को प्रयागराज आए थे। यहां उन्होंने माघ मेले की तैयारियों का जायजा लिया था। बोट से संगम नोज गए थे और वहां से फिर बड़े हनुमानजी का दर्शन करने पहुंचे थे।
