????????????
बस्ती। हर्रैया ब्लॉक के समौड़ी गांव स्थित काली माता मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ समापन हो गया। हवन-पूजन और भंडारे के साथ सम्पन्न हुए इस आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्मलाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखण्ड श्री रामचरितमानस पाठ से हुई। 24 घंटे तक चले निरंतर पाठ से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। शुक्रवार को पूर्णाहुति के अवसर पर विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों ने आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।
गांव के पुरोहित पंडित दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना एवं हवन सम्पन्न कराया। समापन अवसर पर महिलाओं ने मंगलगीत गाकर वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। हवन और महाआरती के पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में गांव के युवाओं ने सेवा भाव से महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन गांव की सामूहिक आस्था और एकजुटता का प्रतीक है, जिसे प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर माता काली और प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। देर शाम तक प्रसाद वितरण जारी रहा, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
आयोजन समिति में शंभूनाथ मिश्र, बजरंगी मिश्र, गोपाल मिश्र, हरीश मिश्र, सन्नी मिश्र, उत्तम मिश्र, शिवा शुक्ल, हर्ष, प्रशान्त, रौनक, शुभ्रांश, शिवांश, उज्ज्वल सहित अनेक लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर देवेन्द्र नाथ मिश्र (बाबू जी), धीरेन्द्र नाथ मिश्र, राम सुमति मिश्र, सुरेन्द्र नाथ मिश्र, विजय पण्डित, अजय मिश्र, रामफूल मिश्र, शिव पूजन मिश्र, राम पूजन मिश्र, कृष्ण पूजन मिश्र, प्रमोद मिश्र, अनिल मिश्र, विजय मिश्र, अशोक मिश्र, दुर्गा प्रसाद मिश्र, पटवारी मिश्र, रामफेर मिश्र, नंदकुमार मिश्र, धरणीधर मिश्र, विद्यासागर मिश्र, उमेश मिश्र, सुभाष मिश्र, चंद्रप्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, विश्वप्रकाश मिश्र, गिरजेश मिश्र, श्रीनाथ मिश्र, रामबहोर मिश्र, पशुपति नाथ शुक्ल, अरुण शुक्ल, राम जियावन शुक्ल, भगवान शुक्ल, उमाशंकर शुक्ल, प्रभात शुक्ल, कृष्ण सागर मिश्र, अमरनाथ मिश्र, डॉ. ध्रुव मिश्र आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
