केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। सनातन धर्म के पावन पर्व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कल्पित हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशिका एवं समाजसेवी डॉक्टर सोनी सिंह ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों के बीच खिचड़ी सह भोज का आयोजन किया।
डॉक्टर सोनी सिंह ने स्वयं बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछते हुए प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और अपनत्व का भाव देखने को मिला। बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके लिए यादगार क्षण बताया।
डॉक्टर सोनी सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति सेवा, सद्भाव और समाज के कमजोर वर्गों के साथ जुड़ने का पर्व है। वृद्धजनों के बीच समय बिताना और उनके साथ पर्व मनाना उन्हें आत्मिक संतोष देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की।
