— के. के. मिश्रा, संवाददाता
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर रबी वर्ष 2025-26 के अंतर्गत फसल उपज के आकलन हेतु क्रॉप कटिंग का कार्य संपन्न किया गया। तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा द्वारा विकासखंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत आजमपुर में चयनित कृषक कृष्ण सिंह के गाटा संख्या 74 स्थित खेत पर अधिसूचित फसल गेहूं की कटाई का निरीक्षण CCE ऐप के माध्यम से किया गया।

निरीक्षण के दौरान 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 17.500 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई, जिसके आधार पर गेहूं की अनुमानित उपज 40.42 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंकी गई।
इस अवसर पर तहसीलदार आनंद ओझा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, राजस्व लेखपाल अनिल कुमार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला समन्वयक अष्टभुजा सिंह, ब्लॉक समन्वयक अमित कुमार सिंह, सचिन वर्मा सहित कृषक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
