गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मनकापुर-गोंडा के बीच मनकापुर-गोंडा-मनकापुर मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन (05013/05014) का संचालन 27 जुलाई से 09 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह विशेष सेवा कुल 14 फेरों में चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या- 05013 मनकापुर-गोंडा मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का समय सारणी :-
यह विशेष गाड़ी 27 जुलाई से 09 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन मनकापुर से 14.00 बजे,
झिलाही से 14.08 बजे, मोतीगंज से 14.17 बजे तथा बरुआचक से 14.26 बजे छूटकर गोंडा 14.45 बजे पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या- 05014 गोंडा-मनकापुर मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का समय सारणी :-
यह विशेष गाड़ी 27 जुलाई से 09 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन गोंडा से 15.15 बजे प्रस्थान कर बरुआचक से 15.27 बजे, मोतीगंज से 15.36 बजे तथा झिलाही से 15.46 बजे छूटकर मनकापुर से 16.35 बजे पहुँचेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा इस गाड़ी में मेमू (MEMU) के 12 कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिल सके। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी और इसका उद्देश्य सावन के दौरान मेले में आने वाले यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा देना है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा के दौरान संयम बरतें और निर्धारित नियमों का पालन करें।
