ज्योतिष उपाय एवं राशिफल : वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में घड़ी लगाने का भी हमारे जीवन की ऊर्जा और मानसिक स्थिति पर विशेष प्रभाव पड़ता है। यदि घड़ी को सही दिशा, रंग और स्थिति में लगाया जाए तो यह न केवल समय की स्मृति बनाए रखता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।
मुख्य तथ्य एवं उपाय:
उत्तर दिशा का महत्व:
घड़ी को हमेशा उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। उत्तर दिशा को कुबेर दिशा माना गया है, जो समृद्धि और स्थिरता प्रदान करती है। यह दिशा जीवन में स्थिरता एवं सकारात्मक गति बनाए रखने में सहायक होती है।
पलंग के सामने या सिरहाने नहीं: घड़ी को कभी भी पलंग के ठीक सामने या सिर के पीछे की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। इससे अनिद्रा, तनाव और मानसिक अशांति की संभावना बढ़ सकती है। यह स्थिति मन को अवचेतन रूप से समय के दबाव में रखती है।
आईने के सामने नहीं: जिस दीवार पर घड़ी लगी हो, उसके ठीक सामने दर्पण (आईना) नहीं होना चाहिए। दर्पण घड़ी की ऊर्जा को दोहराता है, जिससे मानसिक भ्रम, बेचैनी एवं अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है।
रंग और आकृति का चयन: घड़ी का रंग सफेद, हरा या नीला होना शुभ माना जाता है। सफेद रंग शांति, हरा रंग उन्नति तथा नीला रंग मानसिक संतुलन और गहराई का प्रतीक है।वहीं, घड़ी की आकृति गोल या अष्टकोणीय (आठ कोनों वाली) होनी चाहिए। गोल आकार जीवन की निरंतरता का प्रतीक है जबकि अष्टकोण समृद्धि और दिशा संतुलन का प्रतीक माना जाता है।
सुनिश्चित करें घड़ी चल रही हो: टूटी या बंद पड़ी घड़ी दुर्भाग्य का संकेत मानी जाती है। यह जीवन की रुकावटों को दर्शाती है। इसलिए समय-समय पर बैटरी बदलते रहें और सुनिश्चित करें कि घड़ी हमेशा सही समय दिखा रही हो।
बेडरूम में घड़ी लगाने के इन नियमों का पालन करने से न केवल सौंदर्य में वृद्धि होती है, बल्कि समय प्रबंधन, मानसिक शांति और पारिवारिक सुख-शांति भी बनी रहती है। वास्तु एवं ज्योतिष की दृष्टि से यह एक छोटा परंतु प्रभावशाली उपाय है, जिसे हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए।
•जानिए ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री जी से आज बृहस्पतिवार का राशिफल:-
मेष
मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है।
वृष
कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।
मिथुन
चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। विवाद न करें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा।
कर्क
सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें।
सिंह
लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। संत-समागम होगा।
कन्या
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
तुला
कम प्रयास से काम बनेंगे। धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। रुके धन की प्राप्ति में अड़चनें आएंगी।
वृश्चिक
पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। दांपत्य जीवन में गलतफहमी आ सकती है।
धनु
घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं।
मकर
चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें।
कुंभ
भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
मीन
शत्रु परास्त होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे।
ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री
ज्योतिष सेवा केन्द्र
09594318403/9820819501
