बस्ती, रविवार:
पैकोलिया मुस्लिम बाग (तेनुआ चौराहा, पचपेड़वा शिवाघाट रोड) के निकट राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं किसान मोर्चा की परिवर्तन यात्रा के तहत एक विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी विकास पटेल ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम प्रभारी आर. के. आरतियन ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश पटेल एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव ओमवीर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कैबिनेट में प्रस्ताव पारित होने के बावजूद जनगणना अधिसूचना में ओबीसी और जाति का कॉलम न देना, ओबीसी वर्ग के साथ धोखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमजोर यूजीसी रेगुलेशन लाना और फिर सुप्रीम कोर्ट में कमजोर पैरवी करना, एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के साथ एक षड्यंत्र है।
वक्ताओं ने किसानों के मुद्दे उठाते हुए कहा कि आश्वासन के बावजूद एमएसपी गारंटी कानून न बनाना किसानों के साथ छल है। साथ ही चुनाव सुधारों की मांग करते हुए ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर लागू करने या वीवीपैट की पर्चियों का 100 प्रतिशत मिलान सुनिश्चित करने की मांग की गई। इन सभी मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मोहम्मद शमीम ने किया। विशिष्ट अतिथियों में बुद्धप्रिय पासवान (प्रदेश अध्यक्ष, बीवीएम), नीलू निगम, विजय प्रताप, विक्रम चौहान (पूर्वांचल जोन प्रभारी), हृदय गौतम (मंडल अध्यक्ष), ठाकुर प्रेम नंदवंशी (मंडल महासचिव), आशीष प्रताप साहनी सहित कई अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे।
इसके अतिरिक्त अवधेश मौर्य (जिला अपनी जनता पार्टी), राम अवतार पासवान (जिलाध्यक्ष, बीएमएम), सोनी (जिलाध्यक्षा, बीवीसीपी), दीपक आर्य, सरिता भारती (जिलाध्यक्ष महिला संघ), बुद्धेश राना (जिलाध्यक्ष बीएमपी), एडवोकेट भूपेंद्र चौधरी, चंद्र प्रकाश गौतम (युवा जिलाध्यक्ष), अमजद, ओमकार शर्मा, मोहम्मद अजीम (जिला उपाध्यक्ष), वीरेन्द्र यादव समेत अनेक लोगों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा, जिसमें मोहित चौधरी और उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर प्रतीक राज आरतियन, उत्कर्ष राज, डॉ. सुबास, राम समुझ, प्रदीप चौधरी, किसमता, अंजली, वीरेन्द्र, संतोष, मोहम्मद आरिफ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
