डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों ने संग कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।
बस्ती। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 10 फरवरी को जनपद बस्ती में संभावित दौरा प्रस्तावित है। वे इंदिरा चैरिटेबल सोसायटी के आमंत्रण पर बस्ती पहुंचकर गरिमा गृह का उद्घाटन करेंगी।
राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उपजिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यह गरिमा गृह मालवीय रोड, बादशाह टॉकीज के पीछे स्थित है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए इंदिरा चैरिटेबल सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि बस्ती में स्थापित होने वाला यह देश का 24वां गरिमा गृह होगा। यहां ट्रांसजेंडर समुदाय को एक ही छत के नीचे निःशुल्क भोजन, चिकित्सा सुविधा, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
