खलीलाबाद/संत कबीर नगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने होली पर्व के अवसर पर नगरवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
जारी बधाई संदेश में अध्यक्ष ने कहा कि होली का त्योहार भक्त प्रहलाद की भगवान के प्रति अटूट भक्ति, सच्ची आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और विश्वास की शक्ति का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है। इस अवसर पर सभी नागरिक आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम एवं सादगी के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि सभी लोग एक-दूसरे के धर्म और भावनाओं का सम्मान करते हुए मिलजुलकर हर्षोल्लास के साथ होली मनाएं।
अंत में उन्होंने समस्त नगर पालिका क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
