केके मिश्रा संवाददाता।
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा एक सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शकुन्तला यादव, डॉ. समर बहादुर सिंह, डॉ. अजय कुमार दूबे, रीता जायसवाल तथा नागेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात संरक्षक मेनका सिंह की उपस्थिति में नए सदस्यों के साथ विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
अधिवक्ता समिति के लिए शरद कुमार जायसवाल को अध्यक्ष घोषित किया गया। समिति की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि तथा सचिव क्षमा सिंह को मनोनीत किया गया। शिक्षक समिति में आशीष श्रीवास्तव को अध्यक्ष एवं नीलम मिश्रा को सचिव बनाया गया। डॉ. पूनम सिंह को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। किन्नर समिति की अध्यक्ष पायल किन्नर तथा सचिव डॉली जोशी को घोषित किया गया। इसके साथ अन्य समितियों के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक मिष्ठान वितरित किया।
संस्था अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति में शामिल होली का विशेष महत्व है और यह पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन सागर सोलंकी ने किया, जबकि आभार राधिका सिंह ने व्यक्त किया।
समारोह में पूनम सिंह, अर्चना सिंह, सरोज गुप्ता, शिवांगी खरे, कनक सिंह, डॉ. साधना मौर्य, सीमा गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
