Oplus_16908288
बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद राजभर अणौवा जंगल क्षेत्र में संगठन के आईटी सेल से जुड़े धर्म प्रकाश चौधरी के बाबा के निधन की सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) सुरेश राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निपानिया चौराहे पर उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि चिलवनिया संतोष कुमार उर्फ चंदर, केसर दुबे, बबलू यादव, मुक्तेश्वर दुबे, हरीश कनौजिया, मनोज कुमार, शैलेश भारती, विशाल राजभर, विधानसभा अध्यक्ष आशीष, आईटी सेल बस्ती के दीपक यादव, विक्रम भारती, धर्मेंद्र राजभर, दुर्गेश राजभर, जितेंद्र राजभर, महावीर राजभर, कुंदन राजभर, महेश भारती, शमसुद्दीन अली, सुल्तान बाबा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
