•बेटे के साथ मिलकर कुएं में लाश फेंकी, पिता पुत्र गिरफ्तार।
प्रयागराज। खीरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ शहीद नगर में पति ने चाकू से गला रेत कर अपनी पत्नी के शादीशुदा बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को अपने बेटे के साथ मिलकर घसीटते हुए 500 मीटर दूर कुएं तक ले गया। शव को कुएं में फेंककर दोनों वहां से चले गए। हत्या के तीन बाद मंगलवार को युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरी साजिश उजागर हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खीरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ शहीद नगर में रहने वाले सुशील कुमार उर्फ मुंडे (28) का 19 दिसंबर से लापता था। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। उसकी तलाश चल ही रही थी, तभी मंगलवार को चांद खमरिया कटरा मौजा गांव स्थित एक कुएं में शव उतराता हुआ दिखाई दिया।खमरिया के रहने वाले चौकीदार पारस ने 112 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की पहचान सुशील उर्फ मुंडे के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी सुशील के परिजनों को दी।
परिजनों से पूछताछ और जांच में पता चला कि सुशील कुमार का खीरी थाना क्षेत्र की ही रहने वाली एक 40 साल की महिला से अवैध संबंध था। पुलिस ने इस एंगल से जांच करते हुए महिला के पति सूर्य लाल को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ में सूर्य लाल ने पूरी कहानी बता दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी सूर्य लाल ने कहा कि मैं सुशील दोनों एक साथ शराब की दुकान पर काम करते थे। इस दौरान हमारी दोस्ती हो गई। घर आना-जाना भी होने लगा। सुशील मेरी पत्नी को गलत नजर से देखता था। फिर धीरे-धीरे उसने मेरी पत्नी से नजदीकियां बढ़ा लीं। 4 महीने से सुशील चोरी-छिपे मेरे पत्नी से मिलने मेरे घर जाने लगा। मुझे इसका पता चला तो मैंने दोनों समझाया। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माने। तभी मैंने सोच लिया कि इसे मारना है।
आरोपी सूर्य लाल ने कहा कि 19 दिसंबर को रात में सुशील कुमार मेरी पत्नी से मिलने मेरे गया। इसी दौरान मैं भी अपने घर पहुंच गया। मुझे देखकर सुशील भागने लगा। मैंने उसका पीछा किया। भागते समय सुशील एक चट्टान के पास फिसलकर गिर गया।
सूर्य लाल ने कहा कि मैंने उसे पकड़ लिया। कुछ देर तक हमारा हाथापाई होती रही है। फिर पास में पड़ी चाकू उठाकर मैंने सुशील की गर्दन रेत दी। उसकी बहुत खून निकल रहा था। वह तड़प रहा था। कुछ देर में ही सुशील की मौत हो गई।
डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान सूर्य लाल और उसके बेटे अंकित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इस हत्याकांड में महिला की भूमिका की जांच की जा रही है।
