•गौ सेवा कर मनाया वैश्य एकता दिवस।
नजीबाबाद। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक स्वर्गीय श्री रामदास अग्रवाल जी की जन्म जयंती जोकि वैश्य एकता दिवस रूप में मनाई जाती है के अवसर पर गौ सेवा कार्यक्रम किया गया। संगठन के जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट व युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल आदि ने नगर नजीबाबाद में स्थित गौशाला पहुंचकर गायों को नमन कर हरा चारा खिलाया।
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने कहा की गाय माता की सेवा करने से तैंतीस कोटी देवी – देवताओं की सेवा का पुण्य प्राप्त होता है। तथा उन्होंने बताया सनातन धर्म में प्रथम ग्रास ही गौ ग्रास है।
युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल ने बताया कि स्वर्गीय रामदास अग्रवाल जी वैश्य समाज के अधिनायक रहे हैं। स्वर्गीय रामदास अग्रवाल जी अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष है। तथा स्वर्गीय रामदास अग्रवाल जी ने संगठन की शाखा को न केवल भारत में अपितु विश्व के 10 देशों में भी स्थापित किया है।
