????????????
बस्ती। एआरपी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का जनपदीय निर्वाचन बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र बहादुर सिंह तथा चुनाव पर्यवेक्षक, बस्ती मंडल संयोजक मारुति नन्दन श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न कराई गई।


निर्वाचन में सर्वसम्मति से नई जनपदीय कार्यसमिति का गठन किया गया। इसमें रविशंकर मिश्र को जिलाध्यक्ष, विजय कुमार राव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा बबल प्रसाद पाण्डेय को मंत्री चुना गया। इसके अलावा राहुल उपाध्याय संयुक्त मंत्री, शिव प्रसाद चौधरी कोषाध्यक्ष, उमा शंकर पाण्डेय, ओमकार नाथ उपाध्याय, गरिमा त्रिपाठी एवं अभिनव मिश्र उपाध्यक्ष बनाए गए।
राजीव शुक्ल, कल्पना तिवारी, अमित मिश्र, दिलीप उपाध्याय एवं मनोज उपाध्याय को संगठन मंत्री तथा अंकित सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक ने कहा कि सभी पदाधिकारी जिले के एआरपी सदस्यों द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें और संगठन को सशक्त बनाने में योगदान दें।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के सदस्यों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में सन्तोष शुक्ल, प्रदीप कुमार गुप्ता, आशीष दूबे, अखिलेश कुमार, अनिल कुमार यादव, अवधनारायण चौधरी, अखंड सिंह, आनंद कुमार पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव, बृजेश कुमार चौधरी, विवेक उपाध्याय, अरविंद कुमार, सारिक सिद्दीकी, अभिषेक शुक्ल, अश्वनी कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार चौधरी, कुमार अभिनव मिश्रा, संतोष कुमार शुक्ल, ओम प्रकाश चौधरी, सर्वेंद्र नाथ पाण्डेय, अमित कुमार मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, कुलदीप कुमार त्रिपाठी, गिरिजा बक्श सिंह, शैलेश मिश्र, अभिनय दुबे, श्याम जी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
