लखनऊ। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय ए. माल एवेन्यू, लखनऊ में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर. वी. गौतम ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार राम प्रताप पटेल, राष्ट्रीय सलाहकार कुरील (विधायक, घाटमपुर), श्रीमती रेखा सिंह, प्रदेश महासचिव श्रीमती रेखा पटेल, दर्जा प्राप्त मंत्री आर. वी. सिंह, राष्ट्रीय महासचिव के. के. पटेल, राजेन्द्र प्रसाद पाल, जमुना प्रसाद सरोज, करूणा शंकर पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मुन्नर प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव ओ. पी. कटियार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राम किशोर यादव एवं संजय सैनी सहित अनेक गणमान्य नेताओं ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर बधाई दी।
इस अवसर पर विधान सभा प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव अनिल चौधरी ने अनुप्रिया पटेल के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें लोकप्रिय जननेता, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक और कर्मठ नेता बताया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी उनके जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाओं की बाढ़ देखने को मिली। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं।
अनिल चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के नागरिकों की ओर से 28 अप्रैल को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
