
अपराध: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के हजरतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह गिरफ्तारी श्रीमान पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम को विशेष सफलता प्राप्त हुई जब उसने 38 वर्षीय अभियुक्त सरताज अहमद को उसके हजरतगंज स्थित सिलाई की दुकान से गिरफ्तार किया।
सरताज अहमद के खिलाफ माननीय विशेष न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र (NBW) के तहत कार्रवाई की गई थी। यह गिरफ्तारी वाद संख्या 1389/2019 धारा 125 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अमित कुमार सिंह और हे0का0 पूरन सिंह शामिल थे। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी संदिग्ध व्यक्ति की जांच और क्षेत्र में देखभाल करते समय की गई, जब पुलिस को अभियुक्त के मौजूद होने की सूचना मिली।