महराजगंज। जनपद महराजगंज की सिन्दुरिया पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य सदस्य की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह भोले-भाले लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे नगद और जेवर ठगता था। इस मामले में वादी रंजीत चौहान (जनपद एटा) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 मई को उन्हें शादी कराने के नाम पर बुलाया गया, जहां उनसे ₹1 लाख से अधिक नगद, मंगलसूत्र और चांदी की पायल ठग ली गई।
इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने वादी और उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मुख्य आरोपी जितेंद्र मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपीलालती (50 वर्ष), निवासी महराजगंजसुमित्रा (45 वर्ष), निवासी कुशीनगरकाजल (36 वर्ष), निवासी कुशीनगर अंजलिका (21 वर्ष), निवासी कुशीनगर बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:₹39,500 नकद एक मंगलसूत्र चांदी की पायल बरामद किया है।
ठगी का तरीका (Modus Operandi) गिरोह की महिलाएं मिलकर: एक विवाहित महिला को “कुंवारी” बताकर शादी तय कराती थीं। शादी के नाम पर पैसे और जेवर लेती थीं। फिर झगड़ा कर मौके से फरार हो जाती थीं।।इस मामले में अंजलिका पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां होने के बावजूद खुद को अविवाहित बताकर इस ठगी में शामिल थी।
पुलिस कार्रवाई :- पुलिस ने सिन्दुरिया थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी जितेंद्र की तलाश जारी है।
