गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालु यत्रियों की सुविधा हेतु 03157/03158 मधुपुर-बनारस-मधुपुर विशेष गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव तत्काल प्रभाव से पूर्व रेलवे के तलवा बाजार स्टेशन पर प्रदान किया गया है।
फलस्वरूप 03157 मधुपुर-बनारस विशेष गाड़ी तलवा बाजार स्टेशन पर 13.00 बजे पहुंचकर 13.01 बजे छूटेगी तथा वापसी में, 03158 बनारस-मधुपुर विशेष गाड़ी तलवा बाजार स्टेशन पर 12.36 बजे पहुंचकर 12.37 बजे छूटेगी।
