— के. के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। पवित्र रमजान माह के अवसर पर वार्ड संख्या 16 के कद्दावर प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप यादव ने क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों को हार्दिक मुबारकबाद दी। उन्होंने रमजान को त्याग, तपस्या, सेवा और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान महेंद्र प्रताप यादव ने वार्ड संख्या 16 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्रों का भ्रमण कर रोजा रखने वाले लोगों से मुलाकात की और व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देवतुल्य जनता से सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद की अपेक्षा करते हुए आश्वासन दिया कि उनका जीवन सदैव क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित रहेगा।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके महेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास, आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
ज्ञात हो कि आगामी वर्ष 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय जिला पंचायत चुनाव के अंतर्गत वार्ड संख्या 16 से महेंद्र प्रताप यादव प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्षेत्र की जनता उन्हें आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर प्रदान करेगी।
