•साधु-संतों व संगठनों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, 27 जुलाई को अगली रणनीति का ऐलान।
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख (सीतापुर)। देशभर में साधु-संतों एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के आह्वान पर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर मिश्रिख तहसील पर भी ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नहर चौराहे पर बड़ी संख्या में साधु-संत, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता एवं व्यापारी एकत्रित हुए।

कार्यक्रम का नेतृत्व केसरिया हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भगवताचार्य आचार्य श्री नीरज कृष्ण जी ने किया। इस अवसर पर बनगढ़ के महंत संतोष दास खाकी, संगठन के संस्थापक डॉ. अतुल कुमार मिश्रा, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. पूजा सिंह गंगानिया (नोएडा), राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर पालिका सभासद अनुराग मिश्रा (पवन पतौंजा) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई। इसके बाद सभी प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा उनके संरक्षण व सम्मान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि यह अभियान देशभर में चल रहा है और अब तक 5047 तहसीलों में ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि आंदोलन का अगला चरण 27 जुलाई को निर्धारित है। साथ ही, मांगें पूरी न होने पर आगे कड़े कदम उठाने की चेतावनी भी दी गई।
