— के. के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मेहदावल थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण आपसी समन्वय से किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए पूर्व में निस्तारित मामलों का फीडबैक भी लिया।
6 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई
सुनवाई के दौरान कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 02 राजस्व विभाग एवं 04 पुलिस विभाग से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष ने अवगत कराया कि सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर थानाध्यक्ष मेहदावल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
