के के मिश्रा संवाददाता।
,संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यायल में वीर बाल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं वीर साहिबजादों के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के अद्वितीय बलिदान को स्मरण कर नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में गुरूद्वारे के अजीत सिंह शामिल हुए। वीर बाल दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमति नीतू सिंह ने की। कार्यक्रम के संयोजक गणेश पांडेय रहे, जबकि संगोष्ठी का संचालन कौशलेंद्र सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि अजय सिंह गौतम ने साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि कम उम्र में भी उन्होंने धर्म, सत्य और साहस की जो मिसाल पेश की, वह युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और देश की रक्षा के लिए अपने चारों साहिबजादों को न्योछावर कर दिया।
इसी कारण गुरु गोबिंद सिंह को ‘सरवंश दानी’ कहा जाता है। युवाओं को गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके साहिबजादों के जीवन एवं बलिदान के बारे में अवश्य जानना चाहिए। गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों ने अनुकरणीय साहस दिखाया था, उन्होंने अपनी आस्था की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे ऐसे वीर पुत्रों को हम नमन करते हैं।
उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि 21 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अद्वितीय बलिदान दिया। तमाम अत्याचारों के बावजूद उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला अध्यक्ष श्रीमति नीतू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि साहिबजादों का कम उम्र में दिया गया बलिदान केवल इतिहास नहीं बल्कि मानवता और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणा है। उन्होंने जोर देकर कहा साहिबजादों का बलिदान भारत की आत्मा की विजय का प्रतीक है। उनका त्याग हमें सिखाता है कि धर्म और राष्ट्र की रक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री, अनिरुद्ध निषाद सत्यपाल पाल, ज्ञानेंद्र मिश्र ,अमर राय, परविदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, दलजीत, रतिननदर सिंह अर्जुन चौधरी, अशोक यादव,भूपेंद्र त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, कपिलदेव, उषा पाडेय,सरोज नंदनी, संतविदर पाल, धनंजय पांडेय कनहैया वर्मा, नरेंद्र पाडेय, रूद्र मिश्र, मुरली जयसवाल, मुरलीमनोहर चौरसिया, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वीर साहिबजादों के चित्रों के माध्यम से उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान को दर्शाया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ उनके चित्रों का अवलोकन किया गया।
